{"_id":"6752aa1ea51ada472203d307","slug":"mbbs-student-died-in-doubtful-condition-in-banthara-medical-college-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, बर्थडे पार्टी में जश्न के बाद बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, बर्थडे पार्टी में जश्न के बाद बिगड़ी तबीयत
Fri, 06 Dec 2024 01:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2024 01:09 PM IST
सार
बंथरा स्थित मेडिकल कॉलेज में एक एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बर्थडे पार्टी में जश्न के बाद छात्र की तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंथरा के प्रसाद इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंस ऑफ कॉलेज में एमबीबीएस के छात्र विपुल बाजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
हरियाणा के सोनीपत निवासी विपुल बाजवान (21) यहां 2021 बैच का एमबीबीएस थर्ड ईयर का छात्र था। वह कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था। बताते हैं कि गुरुवार रात उसके एक साथी मो. फैजल की बर्थडे पार्टी थी जिसमें खाना पीना के साथ जमकर शराब भी चली।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि विपुल ने अधिक शराब पी ली थी जिससे शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उसकी हालत बिगड़ गई साथी छात्र उसे अस्पताल की इमरजेंसी ले गए लेकिन वहां करीब 2 घंटे बाद विपुल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को हुई तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची बंथरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।