फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBBS fifth batch and nursing studies started in AIIMS

Lucknow News: एम्स में एमबीबीएस के पांचवें बैच व नर्सिंग की पढ़ाई शुरू

Mon, 04 Sep 2023 05:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 04 Sep 2023 05:14 PM IST
विज्ञापन
MBBS fifth batch and nursing studies started in AIIMS
सभागार में पिन अप सेरेमनी में नए स्टूडेंट्स का स्वागत, जल्द चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

अच्छे डॉक्टर या नर्स के साथ देश के लिए एक अच्छा इंसान बनने के जरूरत
फोटो संख्या 18, 19
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में सोमवार को एमबीबीएस के पांचवें बैच की पढ़ाई शुरू हुई। पिन अप सेरेमनी में एमबीबीएस के नए बैच के 100 स्टूडेंट्स व नर्सिंग के 50 छात्र शामिल हुए। पैरा मेडिकल साइंस में 50 छात्रों का एक और बैच भी शीघ्र ही शुरू होगा। एम्स के अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार सिंह पिन अप सेरेमनी की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि छात्रों को एक विशेष पिन भेंट की गई जो बारहवीं कक्षा से मेडिकल छात्रों में उनके संक्रमण का प्रतीक है। यह पिन न केवल उनकी उपलब्धियों को दर्शाता है बल्कि चिकित्सा पेशे में उच्चतम नैतिक और पेशेवर मानकों को बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
कार्यक्रम में एम्स के कार्यकारी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने संस्थान की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि छात्रों को न केवल अच्छे डॉक्टर या नर्स बनने का प्रयास करना चाहिए बल्कि देश के लिए एक अच्छा इंसान बनने का भी प्रयास करना चाहिए। अकादमिक पिन अप समारोह का संचालन डीन प्रो. नीरज कुमारी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, उप निदेशक (प्रशासन) एसके सिंह, डॉ. आरएस बेदी, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. प्रगति गर्ग, डॉ. प्रबल जोशी, डॉ. रजत सुब्रा दास आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. सना इस्लाही ने किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed