फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBBS classes start in KGMU

हाथ में एप्रेन...कुछ नया करने की ख्वाहिश...केजीएमयू में प्रवेश लेने वालों का ऐसा रहा पहला दिन

Tue, 02 Feb 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
MBBS classes start in KGMU
केजीएमयू में एमबीबीएस व बीडीएस के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते कुलपति ले. जनरल डॉ. बिपिन पुरी। - फोटो : ??? ?????
लखनऊ। हाथ में सफेद एप्रेन...। कुछ नया करने की ख्वाहिश से चेहरे पर...। और सुरक्षा कर्मियों का घेरा...। केजीएमयू में प्रवेश लेने वाले छात्र सोमवार को सत्र की शुरुआत पर सोमवार को हॉस्टल से कलाम सेंटर के लिए निकले तो यही झलक दिखी। दोपहर करीब ढाई बजे न्यू चक्रवर्ती छात्रावास से छात्र और गर्ल्स हॉस्टल से निकलीं छात्राएं कतारबद्ध होकर कलाम सेंटर पहुंचीं। यहां मौजूद प्रॉक्टोरियल बोर्ड से लेकर कुलपति तक से उनका परिचय हुआ। सभी ने रैगिंग के मुद्दे पर गंभीरता दिखाई। चीफ प्रॉक्टर ने ऐलान किया कि कहीं भी रैगिंग हो तो उनके मोबाइल नंबर पर सूचना दी जाए, ताकि संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सर्वांगीण विकास के लिए रहें अग्रसर
नवागत छात्रों को एप्रेन पहनाकर शपथ दिलाई गई। कुलपति ने कहा कि एप्रेन पहनने का मतलब है कि हमारी जिम्मेदारी समाज के प्रति बढ़ गई है। उन्होंने केजीएमयू की रीति व नीति की जानकारी दी। कहा कि पढ़ाई के साथ आपसी संबंधों को मधुर बनाएं। अपने सर्वांगीण विकास के लिए हर चुनौती से लड़ने के लिए तैयार रहें। खुद की सेहत पर जोर देते हुए कहा कि जंक फूड से दूर रहकर स्वास्थ्य वर्धक खानपान अपनाएं। उन्होंने कोरोना प्रोटोकाल के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही सभी को इसका पालन करने का निर्देश दिया। कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन करें। अधिष्ठाता चिकित्सा संकाय डॉ. उमा सिंह ने सभी को जाति, धर्म से ऊपर उठ कर कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान प्रॉक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा, डॉ. आरके गर्ग सहित प्रॉक्टोरियल बोर्ड, एंटी रैगिंग कमेटी से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

रैगिंग को लेकर सतर्क है प्रशासन
केजीएमयू में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों की क्लास शुरू हो गई है। इसके साथ ही केजीएमयू प्रशासन रैगिंग को लेकर सतर्क है। नए छात्र सुरक्षाकर्मियों के साथ ही बाहर निकलेंगे। उनकी निगरानी के लिए वार्डन के साथ ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड को भी जिम्मेदारी दी गई है। शाम के वक्त परिसर में जाने वाले छात्र या छात्रा के साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेंगे। चीफ प्राक्टर डॉ. आरएएस कुशवाहा ने बताया कि जगह-जगह बोर्ड लगाकर बताया गया है कि रैगिंग का आरोप लगने के बाद संबंधित छात्र का भविष्य चौपट हो जाएगा। उनका खुद का नंबर भी जारी कर दिया गया है। यदि किसी छात्र या छात्रा को दिक्कत होती है तो वह उन्हें मेसेज या व्हाट्सएप के जरिये सूचना दे सकते है। यही नहीं मोबाइल पर कोई मेसेज मिले तो भी चीफ प्राक्टर और वार्डन को सूचना दे सकते हैं। केजीएमयू में मंगलवार से नियमित क्लास शुरू हो जाएगी। पहले दिन एनोटॉमी, पैथोलॉजी, फिजियोलॉजी विभाग में छात्रों को शारीरिक संरचना से जुड़ी आधारभूत चीजें बताई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहिया में अभी ऑनलाइन क्लास
लोहिया संस्थान में भी छात्रों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह तक सभी 200 छात्रों को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। ये छात्र परिसर में स्थित मुख्य हॉस्टल में रोके जा रहे हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि अभी दो माह तक ऑनलाइन क्लास चलाई जाएगी। इसके बाद उन्हें एकेडमिक ब्लॉक में भेजा जाएगा। हॉस्टल में कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

केजीएमयू में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं पहले दिन एप्रेन पहनते हुए।

केजीएमयू में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राएं पहले दिन एप्रेन पहनते हुए।- फोटो : ??? ?????

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed