फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   MBA exam in Lucknow university from 2nd March

लविवि की एमबीए की परीक्षा दो मार्च से, परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी

Thu, 10 Feb 2022 02:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
MBA exam in Lucknow university  from 2nd March
लखनऊ विवि में एमबीए की परीक्षाएं दो मार्च से। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
लखनऊ विवि ने डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के एमबीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया। परीक्षाएं दो मार्च से शुरू हो जाएंगी। विवि ने परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। टेकनिक्स
विज्ञापन

परीक्षा दोपहर दो बजे से पांच बजे तक होगी। दो मार्च को क्वांटिटेटिव टेक्निक्स फॉर बिजनेस, चार मार्च को बिजनेस अकाउंटिंग, पांच मार्च को ऑर्गनाइजेशनल बिहेवियर, सात मार्च को मैनेजीरियल इकोनॉमिक्स, आठ मार्च को प्रिंसिपल्स ऑफ मैनेजमेंट एंड बिजनेस एथिक्स और नौ मार्च को बिजनेस एनवायरमेंट की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

15 तक जमा करें प्रवेश शुल्क
लविवि ने आईएमएस और विधि संकाय के छात्रों को छोड़कर शेष पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों को प्रवेश शुल्क जमा करने के लिए 15 फरवरी तक का अवसर दिया है। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे, पांचवें, सातवें और नौवें सेमेस्टर में प्रवेश लेने वाले छात्रों को लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश शुल्क 15 फरवरी तक जमा करना है। यह अंतिम मौका छात्रों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषा विवि की यूजी की पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा 17 से
ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय ने पीजी की परीक्षाएं शुरू होने के एक दिन बाद बुधवार को यूजी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ हो रही हैं। छात्र विवि की वेबसाइट 222.द्मद्वष्द्यह्व.ड्डष्.द्बठ्ठ से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विवि ने बीए ऑनर्स, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीएससी होम साइंस, बीटेक और बीए जनर्लिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन के पांचवें सेमेस्टर रेगुलर का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। सभी परीक्षाएं दोपहर दो बजे से पांच बजे तक ऑफलाइन होंगी। बीए ऑनर्स की परीक्षा 17 फरवरी से 22 फरवरी तक, बीए ऑनर्स नॉन सीबीसीएस की 17 फरवरी से पांच मार्च तक, बीकॉम की 17 से 22 फरवरी तक, बीबीए की 17 से 21 फरवरी तक, बीसीए की 17 से 22 फरवरी तक, बीएससी होमसाइंस व जियोग्राफी की 17 से 22 मार्च तक, बीटेक की 17 से पांच मार्च तक और बीए जर्नलिज्म एंड मासकम्यूनिकेशन की 17 से 22 फरवरी तक परीक्षा होगी। (माई सिटी रिपोर्टर)

नेशनल पीजी में आज से ऑनलाइन कक्षाएं
नेशनल पीजी कॉलेज में बुधवार को बीबीए, बीबीएएमएस और बीकॉम ऑनर्स पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को समाप्त हो गई। अब छठे सेमेस्टर की कक्षाएं बृहस्पतिवार से ऑनलाइन होंगी। बीएससी तृतीय सेमेस्टर और बीए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कराई गईं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर, मास्क और वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के साथ परीक्षा में प्रवेश दिया गया। परीक्षार्थियों को कक्षा में एक बेंच छोड़कर बैठाया गया। एक बेंच पर एक ही परीक्षार्थी को बैठाया गया। बताया कि प्रथम पाली में बीएससी भौतिकी व जीव विज्ञान तृतीय सेमेस्टर और बीए अर्थशास्त्र तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 430 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें से 422 छात्रों ने ही परीक्षा दी, जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 276 छात्रों ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में बीबीए, बीबीएएमएस, बीकॉम ऑनर्स और बीए अर्थशास्त्र के छात्रों ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कोविड टीकाकरण का शिविर लगाया जाएगा। छात्रों को टीका लगवाने के लिए आधार कार्ड के साथ आने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed