{"_id":"5d6e70c88ebc3e01475785c2","slug":"maywati-slams-up-govt-for-increasing-electricity-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की बढ़ी दरों को मायावती ने बताया जनविरोधी, कहा- तुरंत पुनर्विचार करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की बढ़ी दरों को मायावती ने बताया जनविरोधी, कहा- तुरंत पुनर्विचार करे सरकार
Tue, 03 Sep 2019 07:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 03 Sep 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बिजली की दरें बढ़ाने को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे जनविरोधी फैसला करार दिया और कहा कि सरकार इस पर पुनर्विचार करे तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
मंगलवार शाम को किए गए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली की दरों को बढ़ाने की मंजूरी देना पूरी तरह से जनविरोधी फैसला है। इससे प्रदेश की करोड़ों खासकर मेहनतकश जनता पर महंगाई का और ज्यादा बोझ बढ़ेगा व उनका जीवन और भी अधिक त्रस्त व कष्टदायी होगा।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस पर तुरंत पुनर्विचार करे तो बेहतर होगा।
उत्तर प्रदेश बीजेपी सरकार द्वारा बिजली की दरों को बढ़ाने को मंजूरी देना पूरी तरह से जनविरोधी फैसला है। इससे प्रदेश की करोड़ों खासकर मेहनतकश जनता पर महंगाई का और ज्यादा बोझ बढे़गा व उनका जीवन और भी अधिक त्रस्त व कष्टदायी होगा। सरकार इसपर तुरन्त पुनर्विचार करे तो यह बेहतर होगा।
— Mayawati (@Mayawati) September 3, 2019
विज्ञापन