{"_id":"6a5009b997c7efc9c20305c0","slug":"mayor-upset-over-encroachments-on-government-land-lucknow-news-c-13-lko1096-1821405-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सरकारी जमीनों पर कब्जों को लेकर महापौर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सरकारी जमीनों पर कब्जों को लेकर महापौर नाराज
विज्ञापन
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम की संपत्तियों पर अवैध कब्जों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। बृहस्पतिवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने संपत्ति विभाग और राजस्व अमले को रोज निगरानी करने और अवैध कब्जों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव, प्रभारी अधिकारी संपत्ति रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
महापौर ने 88 गांवों में ऊसर, बंजर, नवीन परती, चारागाह और तालाब जैसी भूमि का ग्रामवार विस्तृत विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर गांव और हर श्रेणी की भूमि का स्पष्ट और अद्यतन रिकॉर्ड होना चाहिए। नगर निगम सीमा में शामिल इन गांवों में स्थित पंचायत घरों और बारात घरों का डाटा भी दो दिन के भीतर तैयार करने को कहा गया। महापौर ने अब तक कब्जामुक्त कराई गई भूमि की मौके पर जाकर वर्तमान स्थिति देखने के निर्देश दिए। जिन संपत्तियों पर बाउंड्रीवॉल, तारबाड़ और सूचना पट लगाए गए हैं, उनका विवरण फोटो सहित मांगा गया है। महापौर ने तहसीलदार, कानूनगो और लेखपालों को रोज फील्ड में निकलकर निगरानी करने के निर्देश दिए। जिन मामलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों को पत्र भेजे गए और कार्रवाई नहीं हुई, उन सभी प्रकरणों को नगर आयुक्त के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजने के निर्देश भी दिए गए।