फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor met Defence Minister, gave information about development works

Lucknow News: रक्षामंत्री से मिलीं महापौर, विकास कार्यों की दी जानकारी

Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Mayor met Defence Minister, gave information about development works
लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल ने शनिवार को दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने हरियाणा के मानेसर में आयोजित हुए राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन की जानकारी दी। लखनऊ के विकास कार्यों से भी उन्हें अवगत कराया।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि यह सम्मेलन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए) में चार जुलाई को हुआ, जिसमें देशभर के महापौर, पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष, शहरी नियोजन विशेषज्ञ और नगर विकास अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में महापौर के साथ पार्षद शैलेंद्र वर्मा व अपर नगर आयुक्त ललित कुमार शामिल हुए।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि लखनऊ में कचरा प्रबंधन के लिए 1200 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग, स्मार्ट शौचालय, ओपन जिम, डिजिटल टैक्स प्रणाली, वॉटर एटीएम इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने शिवरी के सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट के बारे में भी बताया। कहा कि 74वें संविधान संशोधन के पूर्ण क्रियान्वयन की आवश्यकता है। इससे नगर निकायों को वित्तीय, प्रशासनिक व नीतिगत निर्णयों में अधिक स्वतंत्रता देना अत्यंत आवश्यक है। महापौर ने बताया कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ नगर निगम के प्रयासों की सराहना की और आश्वस्त किया कि लखनऊ को एक स्मार्ट, सतत व समावेशी शहर बनाने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed