फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayor found 30 employees absent

Lucknow News: महापौर को गैरहाजिर मिले 30 कर्मचारी

Fri, 29 Nov 2024 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Mayor found 30 employees absent
जलकल मुख्यालय का निरीक्षण करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। जलकर मुख्यालय व नगर निगम जोन-2 कार्यालय का बृहस्पतिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने निरीक्षण किया। यहां दोनों विभागों में 30 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। महापौर ने बुधवार को नगर निगम मुख्यालय में छापा मारा था। यहां 100 से अधिक कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे।
विज्ञापन


महापौर बृहस्पतिवार को करीब पौन ग्यारह बजे ऐशबाग में जलकल मुख्यालय पहुंचीं। यहां 10 कर्मचारी बिना सूचना के गायब मिले। उन्होंने ऑनलाइन दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण की जानकारी की। इसके बाद वे नगर निगम के जोन दो कार्यालय में पहुंचीं। यहां जोनल अफसर शिल्पा कुमारी मौजूद मिलीं। राजस्व निरीक्षक, इंजीनियर व लिपिक मिलाकर करीब 20 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। महापौर ने वजह पूछी तो बताया गया कि स्टाफ फील्ड पर है। वह टैक्स वसूली को जाते हैं।
विज्ञापन




हाजिरी का डिजिटल सिस्टम बनाएं

महापौर ने डिजिटल हाजिरी सिस्टम लगाने को कहा और निर्देश दिए पहले हाजिरी लगाई जाए फिर कर्मचारी बाहर जाएं। जरूरी हो तो ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम शुरू किया जाए। इससे फील्ड के कर्मचारी वहां से हाजिरी लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह फिर नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं महापौर



जलकल विभाग में निरीक्षण पर जाने से पहले महापौर सुषमा खर्कवाल सुबह करीब सवा दस बजे नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं। यहां नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह कार्यालय में मौजूद थे। महापौर प्रथम तल पर स्थित कार्यालय तक गईं और फिर पांच मिनट मेंं ही लौट गईं।






मेयर जलकर महाप्रबंधक से बोलीं- शिकायत का फर्जी निस्तारण न हो

हैलो...मेयर बोल रहीं हूं...मेयर सुषमा। आपकी सीवर की जो शिकायत थी वह दूर हुई कि नहीं...। शिकायतकर्ता बोला...नमस्ते मैडम...। सीवर तो ठीक हुआ है मगर पानी की पाइप 15 दिन से टूटी है वह ठीक नहीं हुई है...। महापौर ने फोन पर शारदानगर कॉलोनी के शिकायतकर्ता से फीड बैक लेने के बाद जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह से कहा, शिकायत का सही निस्तारण हो, फर्जी नहीं। महाप्रबंधक व एक कर्मी ने सफाई देते हुए कहा मैम, सीवर की ही शिकायत ही दर्ज कराई गई थी, जिसका निस्तारण किया गया है। पानी की समस्या भी टीम भेजकर दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed