फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayor candidates started purchasing nomination form

Lucknow News: टिकट का भी नहीं किया इंतजार, शुरू कर दी नामांकन की तैयारी

Thu, 13 Apr 2023 07:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:58 PM IST
विज्ञापन
mayor candidates started purchasing nomination form
सपा और सुभासपा के अधिकृत प्रत्याशियोंं ने खरीदे नामांकन पत्र
विज्ञापन

कांग्रेस, लोकदल, आप और जनाधिकारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लिए फाॅर्म

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। अभी सिर्फ समाजवादी पार्टी ने ही महापौर पद के लिए अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। मगर अन्य दलों के भी प्रमुख दावेदार नामांकन पत्र खरीद ले गए हैं, जबकि अभी उनकी पार्टी ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी नहीं बनाया है। इनमें कांग्रेस के अलावा कई और दलोंं के नेता, कार्यकर्ता भी शामिल हैं।
बुधवार को सपा ने वंदना मिश्रा को महापौर पद के प्रत्याशी का टिकट दिया था। बृहस्पतिवार को उन्होंने नामांकन की तैयारी भी शुरू कर दी और नामांकन फाॅर्म भी खरीद लिया। कांग्रेस ने अभी प्रत्याशी घेाषित नहीं किया है, मगर प्रबल दावेदार मानी जा रहीं प्रियंका गुप्ता ने भी बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र खरीद लिया। जन अधिकार पार्टी की लक्ष्मी कुशवाहा ने भी नामांकन फाॅर्म खरीदा है। आम आदमी की मुक्ता श्रीवास्तव और लोकदल की शबे रोशन भी फॉर्म खरीद चुकी हैं। हालांकि अभी इन लोगों को पार्टी ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। इसकी सार्वजनिक घोषणा भी नहीं हुई है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि पार्टी इन्हें चुनाव लड़ा सकती है।
विज्ञापन

वहीं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की अलका पांडेय ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है। अलका चिकित्सक हैं और एनजीओ भी चलाती हैं। उनका दावा है कि पार्टी ने उन्हें अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कई निर्दलियों ने भी फाॅर्म खरीद लिए हैं। इनमें गोमतीनगर विस्तार निवासी मधु मिश्रा व रवींद्र पल्ली निवासी मिथिलेश सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed