फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati wishes people on Budha Purnima.

मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा पर दी बधाई: कहा- सिर्फ माथा टेकना नहीं बल्कि कथनी और करनी में अंतर मिटाएं सरकारें

Mon, 16 May 2022 03:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 16 May 2022 03:27 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुद्घ पूर्णिमा पर जनता को बधाई दी है और सभी के लिए सुख, शान्ति तथा ग़रीबी व लाचारी-मुक्त जीवन की कामनाएं की है।

विज्ञापन
Mayawati wishes people on Budha Purnima.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गौतमबुद्घ के करोड़ों अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवीयता की आदर्श ज्योति को दुनिया भर में फैलाकर भारत को जगदगुरु का सम्मान दिलाने वाले महामानवतावादी तथागत गौतम बुद्ध को उनकी जयन्ती पर उनके सभी अनुयाइयों को 'बुद्ध पूर्णिमा' की हार्दिक बधाई एवं सुख, शान्ति तथा ग़रीबी व लाचारी-मुक्त जीवन की कामनाएं।

विज्ञापन


इस अवसर पर जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि बुद्घ ने सत्य, अहिंसा, भाईचारा व मानवता की आदर्श ज्योति को पूरी दुनिया में फैलाकर भारत को जगद्गुरु का सम्मान दिलाया। इसलिए उनकी प्रतिमा के सामने सिर्फ माथा टिकाकर नहीं बल्कि सरकारें साफ नीयत से और कथनी और करनी में अंतर मिटाकर समाज का कल्याण करें। यही बुद्ध को सच्ची श्रद्घांजलि होगी।
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि गौतम बुद्घ ने एशिया के 'ज्योति पुंज' के रूप में भारतीय इतिहास को सत्यपरक ज्ञान से सुशोभित किया। उनके अनुयायियों में सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य और महान सम्राट अशोक ने बहुजन हिताय व बहुजन सुखाय को अपने संविधान के मूल सूत्र के रूप में स्थापित कर सामाजिक क्रांति की मजबूत नींव डाली है। उन्होंने कहा कि बसपा ने यूपी में सरकार में आने पर बहुजन हिताय बहुजन सुखाय की नीति पर ही अपनी सरकार चलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed