फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati will take part in meeting in delhi reviews the defeat in lok sabha eletion 2019

लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद मायावती तीन को नई दिल्ली में करेंगी समीक्षा

Sat, 01 Jun 2019 05:52 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 01 Jun 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
mayawati will take part in meeting in delhi reviews the defeat in lok sabha eletion 2019
मायावती - फोटो : ANI
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती तीन जून को नई दिल्ली में पार्टी के जिम्मेदार नेताओं के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में अपेक्षित सफलता न मिलने की समीक्षा करेंगी। बसपा के एक नेता ने बताया कि बैठक में सभी जिलाध्यक्ष, जोन इंचार्ज, लोकसभा प्रत्याशी व सभी निर्वाचित सांसद बुलाए गए हैं। माना जा रहा है कि मायावती समीक्षा के बाद संगठन में फेरबदल व आगे की रणनीति का संकेत कर सकती हैं।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो लोकसभा चुनाव में दस सीट मिलने से खुश नहीं हैं। जबकि 2014 में पार्टी का खाता भी नहीं खुला था। मायावती के मुताबिक, सपा और आरएलडी से गठबंधन करने के बाद भी आशा के अनुरूप परिणाम नहीं आए। यही वजह है कि वो पार्टी के विरोध में काम करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
विज्ञापन


साथ ही बसपा सुप्रीमो के तेवर इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी काम करने वालों के खिलाफ बेहद सख्त हैं। वरिष्ठ नेता रामवीर उपाध्याय के निलंबन के बाद मायावती ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी, जो कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के साथ नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed