{"_id":"5cb8b87abdec2214676ac787","slug":"mayawati-will-ask-for-votes-for-mulayam-singh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगेंगी मायावती, एक साथ नजर आ सकते हैं दोनों नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मुलायम सिंह यादव के लिए वोट मांगेंगी मायावती, एक साथ नजर आ सकते हैं दोनों नेता
Fri, 19 Apr 2019 07:50 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 19 Apr 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव और मायावती (फाइल)
बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के लिए मैनपुरी में वोट मांगेंगी। वह बरेली में भी एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की संयुक्त रैलियों की शृंखला में मैनपुरी के क्रिश्चियन कॉलेज मैदान में यह चौथी रैली होगी। यहां से मुलायम चुनाव लड़ रहे हैं। रैली को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मायावती भी संबोधित करेंगी।
विज्ञापन
अगर मुलायम इस रैली में मंच साझा करते हैं तो 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद यह पहला मौका होगा जब मुलायम-मायावती एक साथ नजर आएंगे। इस पर सभी की नजर टिकी हैं। माया ने गठबंधन का एलान करते हुए कहा था कि वह गेस्ट हाउस कांड को किनारे रखकर जनहित में गठबंधन कर रही हैं। यानी वह इस चर्चित घटना को भुला नहीं पाई हैं। ऐसे में माया का मुलायम के लिए वोट मांगना बड़ी बात होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रतिबंध के कारण आगरा रैली में नहीं हो सकी थीं शामिल
बसपा सुप्रीमो की दूसरी रैली बरेली के देवचरा मार्केट ग्राउंड भामोरा में होगी। यह सीट भी सपा के हिस्से में है। यहां से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार सपा प्रत्याशी हैं। साझा रैलियों में पहले बरेली की रैली प्रस्तावित नहीं थी। इसे नए सिरे से जोड़ा गया है। विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग के प्रतिबंध की वजह से मायावती आगरा रैली में शामिल नहीं हुई थीं।