फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati welcomes the decision of making a commiittee to investigate mission shakti address of modi.

मोदी का देश के नाम संबोधन आचार संहिता का उल्लंघन, जांच कमेटी का गठन सही फैसला: मायावती

Thu, 28 Mar 2019 11:13 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Mar 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
mayawati welcomes the decision of making a commiittee to investigate mission shakti address of modi.
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मिशन शक्ति' को लेकर राष्ट्र के नाम संदेश देने पर चुनाव आयोग द्वारा जांच कमेटी बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया है साथ ही भाजपा के लोगों पर निशाना भी साधा।

विज्ञापन


मायावती ने ट्वीट किया, पिछले अनुभव साबित करते हैं कि बीजेपी के नेतागण नये-नये तरीकों से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए माहिर व बदनाम रहे हैं। कल फिर बिना पूर्व अनुमति के ही प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सम्बोधित किया जबकि कोई इमरजेन्सी नहीं थी। देश सांस रोके परेशान रहा।
विज्ञापन


मायावती ने अगले ट्वीट में कहा, चुनाव आयोग द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के कल के भाषण की जांच हेतु कमेटी बनाना अच्छी बात है पर मूल प्रश्न यह है कि आयोग की बिना पूर्व अनुमति के पीएम ने देश के नाम प्रसारण क्यों और कैसे किया जबकि देश में इमरजेन्सी जैसे कोई हालात नहीं थे। यह चुनावी लाभ हेतु सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed