{"_id":"5f4b6972b8f7f25ad960390a","slug":"mayawati-welcomed-unlock-4-s-guideline-has-praised-the-center-in-the-past","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने अनलाॅक-4 की गाइडलाइन का किया स्वागत, पहले भी कर चुकी है केंद्र की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने अनलाॅक-4 की गाइडलाइन का किया स्वागत, पहले भी कर चुकी है केंद्र की तारीफ
Sun, 30 Aug 2020 04:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 30 Aug 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए देशभर में अनलॉक की एक समान नीति बनाकर उसे हर राज्य में लागू करने के कदम का स्वागत किया है। मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा कोरोना प्रकोप से निपटने के लिए देश भर में लॉकडाउन/अनलॉक की एक सामान नीति बनाकर उसे हर राज्य में लागू करने के कदम का स्वागत, बसपा की यह शुरू से मांग थी ।
उन्होंने कहा कि इससे कोरोना की आड़ में राजनीति की संभावना को विराम लगेगा और जनता को ज्यादा सुविधा भी होगी। गृह मंत्रालय ने शनिवार को अनलॉक-4 संबंधी दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें एक महत्वपूर्ण निर्देश में मंत्रालय ने कहा है कि राज्य सरकारें केंद्र से सलाह-मशविरा किए बगैर निषिद्ध क्षेत्र के बाहर स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लागू नहीं कर सकेंगी। गौरतलब है कि एक बार पहले भी मायावती केंद्र की तारीफ कर चुकी है। मायावती काफी समय से केंद्र व राज्य सरकार के तमाम कदमों का या तो समर्थन करती आ रही हैं या सलाह देती आ रही हैं। वह बहुत तीखे तेवर में नजर नहीं आतीं। कई बार उनके बयान भाजपा को राहत देने वाले साबित होते हैं।
https://twitter.com/Mayawati/status/1299912512092082177?s=20