फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati wants his govt in 2017 as a gift.

जानें, इस बार गिफ्ट में क्या चाहिए मायावती को

Fri, 16 Jan 2015 01:10 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Jan 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
Mayawati wants his govt in 2017 as a gift.

बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर उन्हें गिफ्ट के तौर पर वर्ष 2017 में बसपा सरकार देने का आह्वान किया।

विज्ञापन


वे गुरुवार को चौक स्थित ज्योतिबाफूले पार्क में बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों समेत सर्वसमाज की उम्मीदें मायावती पर टिकी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुस्लिम भाइयों से कहा कि यदि वे बहनजी के जन्म दिन पर गिफ्ट देना चाहते हैं तो तय करें कि 2017 में बसपा की सरकार होगी और मायावती मुख्यमंत्री होंगी। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी सपा सत्ता में आती है, भाजपा मजबूत होती है। सपा और भाजपा एक दूसरे के मददगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल होने और विकास कार्य ठप होने के आरोप लगाए। कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता फैलाकर समाज को बांटने का काम कर रही है।

इस मौके पर जोन कोऑर्डिनेटर डॉ. अशोक सिद्धार्थ व नौशाद अली, एमएलसी गोपाल नारायण मिश्र, मंडल कोऑर्डिनेटर गंगाराम गौतम और सुरेश राव समेत कई नेताओं ने विचार रखे।

बसपा के शासन को याद कर रही है जनता

Mayawati wants his govt in 2017 as a gift.

बसपा सुप्रीमो मायावती का 59वां जन्मदिन प्रदेश भर के पार्टी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया गया। सीतापुर के राजा कॉलेज मैदान पर आयोजित समारोह में बसपा नेताओं ने केक काटकर मायावती के दीर्घायु होने की कामना की। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक रामहेत भारती थे।

समारोह में पूर्व मंत्री ने कहा कि मायावती सव समाज के उत्थान को लेकर काम करती हैं। प्रदेश की जनता बसपा शासन को याद कर रही है।

हम सभी को 2017 में बसपा के पुराने गौरव को वापस लाते हुए मायावती के हाथों को मजबूत करना होगा। एमएलसी राकेश सिंह व विधायक जासमीर अंसारी ने कहा कि आज प्रदेश विनाश की ओर जा रहा है। अपराध व भ्रष्टाचार चारों ओर फैला है।

इससे त्रस्त आमजन बसपा के शासन को याद कर रहा है। समारोह को नेकपाल भारती, हरगोविंद भार्गव, राममूर्ति मधुकर, निर्मल वर्मा आदि ने भी संबोधित किया।

बसपाइयों ने दिखाई नीले रंग की सियासी ताकत

Mayawati wants his govt in 2017 as a gift.

वहीं, फैजाबाद में बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर गुलाबबाड़ी में पदाधिकारियों ने शक्ति प्रदर्शन किया। लंबे समय अंतराल के बाद जिला मुख्यालय पर बसपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। इस दौरान पदाधिकारियों ने पार्टी के शासन काल की उपलब्धियों को गिनाया और कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुट जाने को कहा।

बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन समारोह में जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों के प्रभारियों ने बढ़चढ़ कर भूमिका निभाई। वैसे तो कार्यक्रम में हाईकमान स्तर से कोई भी बड़ा नेता शरीक नहीं हुआ। समारोह में सब के सब इलाकाई पदाधिकारी ही मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद ने कहा कि बसपा की मजबूती बढ़ रही है। पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार सिंह बब्लू ने कहा कि विपक्षी हमारी ताकत से घबड़ा गए है। निश्चित है कि आगामी चुनाव में बसपा पहले की तरह इतिहास रचेगी।

गोसाईगंज विद्यानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि दलितों के हक के लिए मायावती ने अपने शासनकाल में जो किया वह मील का पत्थर है।

विरोधी चाहे जितनी साजिश रचे, लेकिन वह बसपा को रोक नहीं सकते। अयोध्या विधान सभा प्रभारी बलराम मोर्य, रुदौली के सर्वजीत सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर रामसुमेर, हाजी गुफरान आदि ने भी लोगों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed