{"_id":"5b0ed0494f1c1bb26e8b56c6","slug":"mayawati-vacant-her-bungalow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने खाली किया सरकारी बंगला, स्पीड पोस्ट से भेजकर चाबियां सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने खाली किया सरकारी बंगला, स्पीड पोस्ट से भेजकर चाबियां सौंपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 31 May 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सम्पत्ति विभाग से नोटिस मिलने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला खाली कर दिया है। उन्होंने इसकी चाभी स्पीड पोस्ट से भेजी।
विज्ञापन
मायावती के निजी सचिव मेवालाल गौतम ने बताया कि चाभियां स्पीड पोस्ट से इसलिए भेजनी पड़ीं क्योंकि अवर अभियंता ने कब्जा लेने से इन्कार कर दिया था।
मायावती की ओर से मंगलवार को राज्य संपत्ति अधिकारी को पत्र लिखकर ६, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग बंगला खाली करने की सूचना दी गई थी। आरएसए कार्यालय में पत्र रिसीव करने से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
कहा कि वीवीआईपी गेस्ट हाउस में अवर अभियंता (अनुरक्षण) लोक निर्माण विभाग कब्जा लेने की कार्यवाही करते हैं। उन्हें ही कब्जा व पत्र दिया जाए। अवर अभियंता ने राज्य संपत्ति अधिकारी की अनुमति के बिना बंगले की चाभी व पत्र लेने से इन्कार कर दिया। इस पर राज्य संपत्ति अधिकारी के नाम पत्र व बंगले की चाभियां स्पीड पोस्ट से अवर अभियंता को भेज दी गईं। ये बुधवार को प्राप्त हो गई हैं।
विज्ञापन
मायावती ने राज्य संपत्ति अधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि 6, लाल बहादुर शास्त्री आवास उन्हें बतौर पूर्व मुख्यमंत्री 23 दिसंबर 2011 को आवंटित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के 7 मई के आदेश के अनुपालन में वह यह बंगला पूरी तरह खाली कर रही है।
जनरेटर, ट्रांसफार्मर, एसी, साउंड सिस्टम ठीक हालत में
मायावती ने कहा है कि बंगला आवंटित करते समय मुझे जनरेटर, विद्युत पैनल, ट्रांसफार्मर, एसी, पंखे, ट्यूबलाइट, साउंड सिस्टम व फायर फाइटिंग सिस्टम लगे हुए थे। ये वर्तमान में भी लगे हुए हैं और पूरी तरह से ठीक हालत में हैं। इसके अलावा राज्य संपत्ति विभाग ने अन्य कोई फर्नीचर व फिक्सचर नहीं दिया था।