CAB की जगह महिला उत्पीड़न रोकने के लिए सख्त कानून बनाया होता तो अच्छा रहता: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAB) लागू करने को लेकर जितनी जल्दबाजी दिखाई अगर उतनी ही जल्दबाजी महिलाओं का उत्पीड़न रोकने के लिए कानून बनाने में दिखाई होती तो ये बेहतर होता।
मायावती ने कहा, महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर राज्यों को केवल पत्र भर लिख देने से इसका कोई सार्थक हल नहीं निकलने वाला।
1. जैसाकि विदित है कि बी.एस.पी. ने नागरिकता संशोधन बिल का संसद के दोनों सदन में जबर्दस्त विरोध किया व इसके विरुद्ध वोट भी दिया।
— Mayawati (@Mayawati) December 13, 2019
2. और इस बिल को पास कराने हेतु केन्द्र ने जितनी जल्दबाजी दिखाई है यदि उतनी ही इनको देश में महिला उत्पीड़न व रेप-मर्डर आदि पर अंकुश लगाने हेतु सख्त कानून बनाने पर भी दिखाई होती, तो यह बेहतर होता।
— Mayawati (@Mayawati) December 13, 2019
3. जबकि इस सम्बन्ध में राज्यों को केवल पत्र लिखने की खानापूर्ति करने से इसका कोई सार्थक हल निकलने वाला नहीं है।
— Mayawati (@Mayawati) December 13, 2019
उन्होंने कहा कि बसपा नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ रही है और सदन में इसके विरुद्घ वोट भी किया है। बसपा ने बिल को असंवैधानिक और विभाजनकारी बताया।