{"_id":"5871fb194f1c1b1929ba7e3f","slug":"mayawati-targets-bjp-and-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा चाहती है कांग्रेस व सपा में हो गठबंधन: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा चाहती है कांग्रेस व सपा में हो गठबंधन: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 08 Jan 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर भाजपा व सपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा, अखिलेश यादव व उनके गुरू रामगोपाल यादव को अंदर ही अंदर कांग्रेस के साथ गठबंधन के लिए कह रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा के दोनों खेमों को वोट देकर जनता को अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहिए। इससे भाजपा को फायदा होगा।
बसपा ने अब तक अपने 401 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अब सिर्फ दो ही उम्मीदवार बाकी हैं। पार्टी ने मुस्लिम वोट को आकर्षित करने के लिए 97 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि जनता कानून का राज चाहती है। वहीं, भाजपा लोकसभा चुनाव में किए गए अपने वादे पूरे नहीं कर सकी। उन्होंने जनता से बसपा सरकार बनवाने का आह्रवान किया।
विज्ञापन