{"_id":"5c330dcdbdec2256ad22db3e","slug":"mayawati-supports-akhilesh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव के बचाव में उतरीं मायावती, कहा- राजनीतिक द्वेष के लिए हो रहा सीबीआई का इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश यादव के बचाव में उतरीं मायावती, कहा- राजनीतिक द्वेष के लिए हो रहा सीबीआई का इस्तेमाल
Mon, 07 Jan 2019 01:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव व मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अवैध खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष से सीबीआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है।
विज्ञापन
बसपा की लखनऊ यूनिट ने सोमवार को अखिलेश यादव के पक्ष में रिलीज जारी कर बताया कि मायावती ने रविवार को अखिलेश यादव को फोन किया और कहा कि भाजपा द्वारा इस प्रकार की राजनीति करना इनका पुराना हथकंडा रहा है जिसे जनता समझती है। बसपा, इन षडयंत्रों की भुक्तभोगी रही है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि अखिलेश को घबराने की नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करके, इनके षडयंत्र को विफल करने की जरूरत है।
आपको बता दें कि यूपी में सपा-बसपा का गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है। 15 जनवरी को मायावती के जन्मदिन पर इसकी घोषणा हो सकती है।