{"_id":"5b8524f442c792466b461ffc","slug":"mayawati-statement-over-kerala-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रभावित केरल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रभावित केरल के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है केंद्र सरकार: मायावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Aug 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर आपदा प्रभावित केरल से सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को जारी किए गए बयान में मायावती ने कहा कि इस समय सदी की सबसे बड़ी आपदा का सामना कर रहे केरल के लाखों को लोग अपनी जिंदगी के लिए हर दिन जूझ रहे हैं पर केंद्र उनकी मदद करने के नाम पर संकीर्ण राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को केरल में आई बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करके वहां के लोगों की सहायता करनी चाहिए। उन्होंने केरल राज्य को आपदा से निपटने हेतु अतिरिक्त संसाधन जुटाने के लिए राज्य जीएसटी के तहत सेस लगाने की अनुमति न देने के लिए मोदी सरकार की आलोचना की।
विज्ञापन
मायावती ने केरल के बसपा कार्यकर्ताओं से आह्रवान किया है कि वो तन, मन, धन से राज्य के आपदा पीड़ित लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों को भी विभीषिका झेल रहे केरल की मदद के लिए राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन
वहीं, मंत्रियों के हवाई दौरे की जगह आपदा प्रभावित करीब 10 लाख परिवारो की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।