{"_id":"5b28c1514f1c1bf16e8b89bc","slug":"mayawati-statement-on-petrol-and-diesel-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीजेपी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की मायावती ने निकाली हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीजेपी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान की मायावती ने निकाली हवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 19 Jun 2018 02:09 PM IST
विज्ञापन
mayawati
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश की सवा सौ करोड़ गरीब मजदूर, किसान व मेहनतकश आमजनता के दुखों की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन
पेट्रोल पदार्थों की कीमतों में बढ़ोतरी के जरिए मोदी सरकार धन्नासेठों की तिजोरी भर रही है। उन्होंने सरकार के उत्पादन शुक्ल में कमी से अर्थव्यवस्था पर बुरा प्रभाव पड़ने के तर्क को नकारते हुए उसे उद्योगपतियों की सोच बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उसे करोड़ों गरीबों की चिंता नहीं है।
विज्ञापन
नीरव मोदी व विजय माल्या का नाम लिए बगैर उन्होंने मोदी सरकार पर गरीब जनता की बैंक में जमा पूंजी को लुटवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार बजाए कि कोई सख्त कदम उठाने के कोरी बयानबाजी करने में व्यस्त है।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ तो आम जनता पर डाला जाता है कि लेकिन दाम कम होने पर उन्हें राहत नहीं दी जाती। उन्होंने मोदी सरकार द्वारा इसे देशहित से जोड़ने पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 'सरकार की योजनाओं का लाभ देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने' के नारे को जुमला कहा है।