फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati statement on bharat band protest

भारत बंद पर बोलीं मायावती, 'जातिवादी तत्वों ने भड़काई हिंसा'

Mon, 02 Apr 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Apr 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
mayawati statement on bharat band protest
mayawati

दलित संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद के दौरान हुई हिंसा की बसपा सुप्रीमो मायावती ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा बसपा आंदोलन का समर्थन करती है, लेकिन इस दौरान हुई हिंसा को जायज नहीं ठहराती। आंदोलन में हुई हिंसा को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि कुछ जातिवादी लोग दलित और पिछड़े लोगों की आड़ में इस आंदोलन को हिंसक बना रहे हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही इन लोगों की आड़ में दलित और पिछड़े लोगो को निशाना न बनाने की चेतावनी भी दी। मायावती ने कहा कि ऐसा होता है तो बसपा चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि एससी-एसटी एक्ट में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पूरे देश में दलित संगठनों द्वारा सोमवार को भारत बंद का आयोजन किया गया। इसका व्यापक असर पूरे देश में देखने को मिला। इस दौरान कुछ एक राज्यों में पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़पें भी हुई हैं, जिनमें चार लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने पीएम मोदी पर पिछड़ा और दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनपर जो यह धब्बा लगा है। वह उनकी कथनी और करनी में फर्क का परिणाम है। बाबा साहेब के अथक प्रयासों से जो अधिकार पिछड़े और दलित वर्ग को मिले हैं, बीजेपी उन्हें छीनना चाहती है।  सरकार की इन नीतियों के चलते दलितों और आदिवासियों में गुस्सा है। 


मायावती ने कहा कि आरक्षण खत्म करने के लिए बीजेपी सरकार सरकारी संस्थाओं का प्राइवेटाइजेशन करती जा रही है, इसीलिए हम प्राइवेट संस्थानों में भी दलित और पिछड़ों को आरक्षण की लगातार मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed