{"_id":"5ca324cbbdec2239135ebfe8","slug":"mayawati-starts-election-campaign-from-bhuvneshwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने भुवनेश्वर से किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज, पांच को वापस लौटेंगी लखनऊ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने भुवनेश्वर से किया चुनाव प्रचार अभियान का आगाज, पांच को वापस लौटेंगी लखनऊ
Tue, 02 Apr 2019 02:47 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उड़ीसा के भुवनेश्वर में जनसभा कर लोकसभा चुनाव अभियान का आगाज कर दिया। वे उड़ीसा के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र की चुनावी सभाओं के बाद पांच अप्रैल को लखनऊ लौटेंगी।
विज्ञापन
बसपा अध्यक्ष मंगलवार सुबह लखनऊ से चार्टर्ड प्लेन से उड़ीसा के लिए रवाना हुईं और पहली जनसभा भुवनेश्वर में की। उड़ीसा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ राज्य विधानसभा का भी चुनाव हो रहा है। बसपा वहां अकेले चुनाव लड़ रही है। मायावती वहां से आंध्र प्रदेश चली जाएंगी और रात्रि विश्राम विशाखापट्टनम में करेंगी।
विज्ञापन
तीन अप्रैल को वे विजयवाड़ा में चुनावी सभा के बाद रात्रि निवास तिरुपति में करेंगी। चार अप्रैल को तिरुपति व हैदराबाद में जनसभाएं करेंगी। बसपा वहां जनसेना पार्टी के साथ चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन
हैदराबाद में जनसभा कर वे नागपुर के लिए रवाना हो जाएंगी और पांच अप्रैल को नागपुर में चुनावी सभा कर शाम को लखनऊ लौटेंगी।
Trending Videos
इसलिए दो अप्रैल को शुरू किया प्रचार अभियान
बताया जा रहा है कि उन्होंने दो अप्रैल को प्रचार अभियान शुरू करने का फैसला तय रणनीति के तहत किया है। पिछले साल अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम पर सुप्रीमकोर्ट के फैसले के खिलाफ इसी दिन ‘भारत-बंद’ हुआ था। मायावती ने सुप्रीमकोर्ट के फैसले को केंद्र सरकार की लचर पैरवी करार दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार पुरानी व्यवस्था बहाल करने का अध्यादेश लेकर आई थी।