{"_id":"5a4fa9d54f1c1b10788b6a59","slug":"mayawati-spokes-on-triple-talaq","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक पर बोलीं बसपा सुप्रीमो, नई समस्याएं पैदा करेगा विधेयक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक पर बोलीं बसपा सुप्रीमो, नई समस्याएं पैदा करेगा विधेयक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Jan 2018 07:24 AM IST
विज्ञापन
मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मुस्लिम महिलाओं से संबंधित तीन तलाक विधेयक को कई कमियों वाला बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के अड़ियल रवैये से अगर यह विधेयक मौजूदा स्वरूप में पारित होकर कानून बनता है तो इससे मुस्लिम महिलाएं दोहरे अत्याचार का शिकार होंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि तीन तलाक पर प्रतिबंध से जुड़े कानून बनाने पर बीएसपी सहमत है, लेकिन विधेयक में सजा का प्रावधान कई नई समस्याएं पैदा करेगा। केंद्र सरकार को पहले कमियों पर खुले मन से विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
इसीलिए विधेयक को राज्यसभा की प्रवर समिति को भेजने की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून को लेकर जल्दबाजी चूक नहीं, बल्कि सरकार की नीयत में खोट दिखाती है।
विज्ञापन
मायावती ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपनी मुस्लिम-विरोधी नीति से पूरे समाज को उद्वेलित करना चाहती है ताकि यह मामला भी हिंदू-मुस्लिम बने और वे राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ की रोटी सेंक सके।