{"_id":"5ca30afcbdec22143e2c6ac5","slug":"mayawati-speaks-why-pm-modi-is-using-pakistan-s-name-in-his-election-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाबदेही से बचने के लिए पीएम मोदी रैलियों में कर रहे पाकिस्तान का जिक्र: बसपा सुप्रीमो मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाबदेही से बचने के लिए पीएम मोदी रैलियों में कर रहे पाकिस्तान का जिक्र: बसपा सुप्रीमो मायावती
Tue, 02 Apr 2019 12:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच, समझ व मांग आमजनता से बिल्कुल अलग होने के कारण ही पीएम मोदी रैलियों में अपने पांच साल के कार्यकाल का लेखा-जोखा देने की जगह बंदूक-तोप, गोली-गोला और चीन-पाकिस्तान का जिक्र कर अपनी जवाबदेही से भागने का प्रयास कर रहे हैं। इसलिए आज हर तरफ नो मोर मोदी सरकार का शोर है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पीएम मोदी ने अपनी रैलियों में विपक्ष द्वारा एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने को लेकर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि विपक्ष के नेताओं में आज पाकिस्तान का हीरो बनने की होड़ लगी है। जिसे लेकर मायावती ने ट्वीट किया।
विज्ञापन
मायावती ने ये भी कहा कि भाजपा सरकार में राजनीतिक, जातिवादी, सांप्रदायिक द्वेष व कट्टरता काफी ज्यादा बढ़ी है। जिससे कि आम लोग काफी त्रस्त हैं। जो कि बेहद दुखद है।
विज्ञापन
उन्होंने देश के प्रसिद्घ लोगों द्वारा हेट स्पीच तत्वों को चुनाव में हराने की अपील की सराहना करते हुए इसे जरूरी व सार्थक कदम करार दिया।