चुप नहीं रह सकीं, आखिर राम मंदिर मुद्दे पर बोल पड़ीं माया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा व सपा के वरिष्ठ नेता एक दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप कर ‘नूराकुश्ती’ का खेल रहे हैं।
उन्होंने इसे सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने व राजनीतिक रोटी सेंकने वाला बताते हुए निंदा की है। उन्होंने अयोध्या मुद्दे पर भाजपाइयों की बयानबाजी को सांप्रदायिकता बढ़ाने वाला बताया।
बुधवार को जारी एक बयान में मायावती ने कहा कि सपा ने अपने लगभग सवा तीन साल व केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल में देश की जनता के कल्याण के लिए कुछ भी ठोस नहीं किया।
मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं दोनों सरकारें
दोनों ही सरकारें कुछ मुट्ठी भर लोगों को ही लाभ पहुंचाने में लगी हैं। अब अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान बंटाने के लिए दोनों दल अयोध्या के न्यायालय में लंबित मुद्दे पर बयानबाजी कर रहे हैं।
यह सांप्रदायिकता को बढ़ाने वाला है।
उन्होंने 21 जून को होने वाले योग कार्यक्रम पर भाजपा व सपा के बीच हो रही बयानबाजी को प्रदेश का माहौल खराब करने वाला बताया।