हाथरस कांड में गवाहों को धमकाने का मामला गंभीर, राज्य सरकार की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: मायावती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि हाथरस कांड में दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को धमकाने का मामला बेहद गंभीर है। यह राज्य सरकार की कार्यशैली पर प्रश्न खड़े करता है।
उन्होंने कहा कि लोगों में यह आम धारणा है कि यूपी में अपराधियों का राज है और न्याय पाना बेहद कठिन, इसमें कुछ भी गलत नहीं है।
दरअसल, हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर हाथरस कांड के गवाहों को धमकाने की जांच का आदेश दिया है।
1. यूपी के अति-दुःखद व शर्मनाक हाथरस गैंगरेप के पीड़ित परिवार को न्याय पाने में जिन कठिनाईयों का लगातार सामना है वह जग-जाहिर है, किन्तु उस सम्बंध में जो नए तथ्य अब कोर्ट में उजागर हुए वे पीड़ितों को न्याय दिलाने के मामले में सरकार की कार्यशैली पर पुनः गंभीर प्रश्न खड़े करते हैं।
— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2021
2. हाथरस काण्ड में नए तथ्यों का मा. हाईकोर्ट द्वारा संज्ञान लेकर गवाहों को धमकाने आदि की जाँच का आदेश देने से यूपी सरकार फिर कठघरे में है व लोग सोचने को मजबूर कि पीड़ितों को न्याय कैसे मिलेगा? यह आम धारणा कि यूपी में अपराधियों का राज है व न्याय पाना अति-कठिन, क्या गलत है?
— Mayawati (@Mayawati) March 22, 2021