{"_id":"66768aee87007fcc550f8847","slug":"mayawati-speaks-on-the-death-of-a-prisoner-in-firozabad-jail-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की मौत पर बवाल: मायावती की मांग- दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो, आवाज उठाने वालों को तुरंत छोड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी की मौत पर बवाल: मायावती की मांग- दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई हो, आवाज उठाने वालों को तुरंत छोड़ें
Sat, 22 Jun 2024 01:57 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 22 Jun 2024 01:57 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिरोजबाद जिला जेल में बंदी की मौत पर बयान जारी किया है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फिरोजाबाद जेल में एक बंदी की मौत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान जारी कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले में आवाज उठाने वाले लोगों को तुरंत छोड़ा जाए और उन पर दर्ज किए गए केस भी वापस लिए जाएं।
विज्ञापन
फिरोजाबाद में चोरी के आरोप में जेल भेजे गए एक बंदी आकाश की मौत हो गई जिस पर परिजनों व समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया और पुलिस की एक बाइक फूंक दी। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। सीओ और सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अफसरों को भागकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन
मायावती ने सोशल साइट एक्स पर कहा कि यूपी के फिरोजाबाद जिले में एक दलित कैदी की जेल में जिस प्रकार से जान ली गई। यह अति दुःखद है। सरकार दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करे तथा पीड़ित परिवार की पूरी मदद भी करे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस घटना के विरूद्ध आवाज उठाने वाले निर्दोष लोगों को पुलिस तुरन्त छोड़े और उन पर दायर केस भी वापस ले। यह बसपा की मांग है।
1. यू.पी. के फिरोजाबाद जिले में एक दलित कैदी की जेल में जिस प्रकार से जान ली गई। यह अति दुःखद। सरकार दोषी पुलिस कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे तथा पीडि़त परिवार की पूरी मदद भी करे।
— Mayawati (@Mayawati) June 22, 2024
2. साथ ही इस घटना के विरूद्ध आवाज उठाने वाले निर्दोष लोगों को पुलिस तुरन्त छोड़े। और उन पर दायर केस भी वापिस लें। बी.एस.पी. की यह मांग।
— Mayawati (@Mayawati) June 22, 2024
आईजी दीपक कुमार ने मामले की जांच जिला जल स्तर के न्यायिक अधिकारी से कराने की बात कही है।