{"_id":"60c4b5f28ebc3e00d26215a6","slug":"mayawati-speaks-on-sad-and-bsp-alliance-in-punjab-assembly-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Assembly polls: मायावती बोलीं- शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठबंधन नए युग की शुरूआत करेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Assembly polls: मायावती बोलीं- शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठबंधन नए युग की शुरूआत करेगा
Sat, 12 Jun 2021 06:56 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 12 Jun 2021 06:56 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन किया है। शनिवार को इस पर ट्वीट कर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन नए युग की शुरूआत करेगा। उन्होंने 2022 के विधानसभा आमचुनाव में इस गठबंधन की सरकार बनवाने में जी-जान से जुटने की अपील की है।
विज्ञापन
मायावती ने पंजाब में गठबंधन के एलान के बाद ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बसपा का गठबंधन एक नई राजनीतिक व सामाजिक पहल है। यह निश्चित रूप से राज्य में बहु-प्रतीक्षित विकास, प्रगति व खुशहाली के नए युग की शुरूआत करेगा।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि पंजाब में समाज का हर तबका कांग्रेस पार्टी के शासन में व्याप्त गरीबी, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी आदि से जूझ रहा है लेकिन इसकी सबसे ज्यादा मार दलितों, किसानों, युवाओं व महिलाओं आदि पर पड़ रही है।
विज्ञापन
इससे मुक्ति पाने के लिए इस गठबन्धन को कामयाब बनाना बहुत जरूरी है। उन्होंने पंजाब की जनता से अकाली दल व बसपा के बीच गठबन्धन को ऐतिहासिक बताते हुए अपना पूर्ण समर्थन देने की अपील की है।