फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks on prepration for Loksabha Election 2024.

Mayawati: लोकसभा चुनाव समय से पहले होने की संभावना पर मायावती ने दिया बयान, तैयारियों को लेकर कही ये बात

Sat, 02 Sep 2023 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 02 Sep 2023 04:12 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव समय से पूर्व होने की संभावना व अपनी पार्टी की तैयारियों को लेकर बयान दिया है। उन्होंने राजस्थान के प्रतापगढ़ में हुई शर्मनाक घटना पर भी बयान दिया है।

विज्ञापन
Mayawati speaks on prepration for Loksabha Election 2024.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर लोकसभा चुनाव समय से पूर्व करवाने को लेकर एक बयान ट्वीट किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के जनाधार को बढ़ाने को लेकर कहा कि इसके लिए राज्यवार बैठकें की जाती रहेंगी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लोकसभा चुनाव समय पूर्व होने की संभावना के मद्देनजर बसपा द्वारा पार्टी संगठन की मजबूती, सर्वसमाज में जनाधार को बढ़ाने की अनवरत प्रक्रिया के साथ ही उम्मीदवारों के चयन आदि को लेकर यूपी के बाद उत्तराखण्ड के छोटे-बड़े सभी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हो गई। यह क्रम राज्यवार जारी रहेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आदित्य-एल1: मुख्यमंत्री योगी बोले, चंद्रमा के साथ अब सूर्य भी बनेगा 'आत्मनिर्भर भारत' की शक्ति का साक्षी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अश्लील वीडियो बनाकर 20 लाख मांगे, विवाद में युवक को धकेलने से मौत; शहर में हुए कई अपराध


इसके अलावा, राजस्थान के प्रतापगढ़ में महिला के साथ अभद्र व असभ्य व्यवहार की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। सरकारें इनकी रोकथाम के लिए बसपा सरकार जैसी कठोर कार्रवाई क्यों नहीं कर पाती हैं, यह सोचने की बात। विभिन्न राज्यों में इस प्रकार की जघन्य घटनाओं का लगातार होना अति-शर्मनाक हैं।

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जिसकी जांच के लिए एक पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed