{"_id":"5d380d6b8ebc3e6cce128630","slug":"mayawati-speaks-on-politics-in-karnatak","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सत्ता व धनबल का इस्तेमाल कर कर्नाटक में गिराई सरकार: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सत्ता व धनबल का इस्तेमाल कर कर्नाटक में गिराई सरकार: मायावती
Wed, 24 Jul 2019 01:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कर्नाटक में कांग्रेस-जीडीएस सरकार गिर जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने जिस तरह संवैधानिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर विपक्ष की सत्ता गिराने का काम किया है। वह लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
कर्नाटक में बीजेपी ने संवैधानिक मर्यादाओं को ताक़ पर रखने के साथ-साथ जिस प्रकार से सत्ता व धनबल का इस्तेमाल करके विपक्ष की सरकार को गिराने का काम किया है वह भी लोकतंत्र के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज रहेगा। इसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है।
— Mayawati (@Mayawati) July 24, 2019विज्ञापन
कर्नाटक में कांग्रेस व जद (एस) विधायकों के इस्तीफे से लड़खड़ाई 14 महीने पुरानी सरकार बहुमत परीक्षण में फेल हो गई। जिसके बाद मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।
विज्ञापन