{"_id":"63980d66aef216380506bbc7","slug":"mayawati-speaks-on-india-china-army-struggle-on-lac","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mayawati: मायावती ने भारत चीन के बीच तवांग में संघर्ष पर जताई चिंता, बोलीं- इस पर तुरंत काबू पाना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mayawati: मायावती ने भारत चीन के बीच तवांग में संघर्ष पर जताई चिंता, बोलीं- इस पर तुरंत काबू पाना जरूरी
Tue, 13 Dec 2022 10:58 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:58 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत व चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प और इससे उपजे हालात पर तुरंत ही काबू पाने की जरूरत बताई है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर भारत व चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष पर चिंता जताते हुए कहा कि इस पर तुरंत काबू पाना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने भारतीय सेना की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेना ने अपनी ख्याति के अनुरूप काम किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन की सेना के बीच खूनी संघर्ष और उसमें कई सैनिकों के घायल होने की खबर अति-दुःखद व चिन्तनीय है। यूक्रेन युद्ध के परिणामों से पीड़ित एवं सहमी दुनिया में भारत-चीन सेना के बीच नए संघर्ष पर तुरंत कूटनीतिक तरीके से काबू पाना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने चीन के साथ ताजा मामले में भी एक बार फिर जैसे को तैसा मुंहतोड़ जवाब देकर अपनी प्रसिद्धि के अनुरूप कार्य किया है, जो सराहनीय है। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि अपनी कुटनीतिक कुशलता का परिचय दे, यही देश को उम्मीद है। अपनी इंटेलीजेंस को भी और मजबूत बनाना होगा।
विज्ञापन
2. भारतीय सेना ने चीन के साथ ताज़ा मामले में भी एक बार फिर जैसे को तैसा मुँहतोड़ जवाब देकर अपनी प्रसिद्धि के अनुरूप कार्य किया है, जो सराहनीय। अब सरकार की जिम्मेदारी है कि अपनी कुटनीतिक कुशलता का परिचय दे, यही देश को उम्मीद। अपनी इण्टेलिजेन्स को भी और मजबूत बनाना होगा। 2/2
— Mayawati (@Mayawati) December 13, 2022
अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में भारत व चीन की सेना के सैनिकों के बीच झड़प हो गई। जिसमें भारतीय सेना के जवानों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। खबर की जानकारी पर विपक्ष सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।