{"_id":"5d1c7bcb8ebc3e3c6f6e29d9","slug":"mayawati-speaks-on-bjp-leaders-behavior-and-law-and-order-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों द्वारा अराजकता फैलाने पर शीर्ष नेतृत्व की फटकार का कोई असर नहीं: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों द्वारा अराजकता फैलाने पर शीर्ष नेतृत्व की फटकार का कोई असर नहीं: मायावती
Wed, 03 Jul 2019 03:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Jul 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कानून व्यवस्था और अराजकता को लेकर भाजपा और उसके शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाया। उन्होंने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा कि, देश भर में हर स्तर पर सत्ताधारी पार्टी के लोगों द्वारा जिस प्रकार से कानून को खुलेआम हाथ में लेकर हर प्रकार की अराजकता फैलाई जा रही है। वह लगातार गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
आगे उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से फटकार मिलने के बाद भी हालात में अब तक सुधार नहीं हुआ जो कि चिंता का विषय है।
बता दें कि, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे द्वारा नगर निगम कर्मचारी की बल्ले से पिटाई पर भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि, बेटा किसी का भी हो ऐसी मनमानी नहीं चलेगी। इस घटना से पार्टी की छवि खराब हुई है। माना जा रहा है कि मायावती ने इसी मुद्दे पर टिप्पणी की है।
विज्ञापन