फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati speaks on 23 crore rupees bank scam.

23 हजार करोड़ का बैंक घोटाला: मायावती बोलीं- केंद्र सरकार जनता को भरोसा दिलाए कि उनका पैसा सुरक्षित है

Tue, 15 Feb 2022 01:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Feb 2022 01:39 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। लोगों के मन में आशंका है। केंद्र सरकार जनता को भरोसा दिलाए कि उनकी कमाई बैंक में सुरक्षित है।

विज्ञापन
Mayawati speaks on 23 crore rupees bank scam.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि देश की जनता भयंकर, गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है ऐसे में 23 हजार करोड़ रुपये के बैंक घोटाले की खबर जनता का आक्रोश और बेचैनी बढ़ाने वाली है। ऐसे में जरूरी है कि केंद्र सरकार जनता की आशंका को दूर करे कि उनकी कमाई बैंक में सुरक्षित रहेगी।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि देश में लम्बे समय से भयंकर गरीबी, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई आदि की मार झेल रहे लोगों के लिए रोजी-रोजगार की कोई अच्छी खबर आने के बजाय, करीब 23 हजार करोड़ रुपए के सबसे बड़े बैंक घोटाले की खबर बेचैनी व आक्रोश बढ़ाने वाली है। क्या देश कभी बैंक घोटालों से मुक्त होगा?
विज्ञापन


ताज़ा बैंक घोटाले में किसी घोटालेबाज की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से भी लोगों के मन में अनेकों प्रकार के संदेह पैदा हो रहे हैं जो कि स्वाभाविक प्रतिक्रिया है। इसीलिए केन्द्र सरकार इस जन आशंका को भी दूर करे कि बैंकों में जमा लोगों की कमाई वाकई सुरक्षित है और रहेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन






मामले पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं जिस पर भाजपा ने यह कहकर पलटवार किया है कि ये घोटाला कांग्रेस के समय में हुआ। हमने तो खुलासा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed