फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati speaks against women entry in shani shignapur

जानिए, सत्ता में आने के बाद किस-किसको जेल भेजेंगी माया

Thu, 28 Jan 2016 04:57 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
mayawati speaks against women entry in shani shignapur

महाराष्ट्र के मंदिरों में महिलाओं को जाने से रोके जाने पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने नाराजगी जताई। गुरुवार को आयोजित हुई एक प्रेस कॉफ्रेंस में मायावती ने दलित विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि जो महंत व पुजारी महिलाओं को मंदिरों में जाने से रोक रहे हैं उन्हे इस बात का अहसास नहीं है कि उन्हे भी एक महिला ने ही जन्म दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आज भी दलितों को मंदिरों में नही जाने दिया जाता।
विज्ञापन


इसके साथ ही मायावती ने केंद्र में मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। मायावती ने कहा कि लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आरक्षण की समीक्षा की बात कहकर दलितों पर बड़ा प्रहार किया है। ये सब आरक्षण को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में दलितों के साथ बहुत उत्पीड़न किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश सरकार लूट-खसोट में लगी है, मुलायम ने भी माना

mayawati speaks against women entry in shani shignapur

मायावती ने कहा कि दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत पर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है लेकिन सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया है। सरकार को जल्द से इस मामले की जांच करके कार्रवाई करनी चाहिए। मायावती ने आगे कहा कि पीएम मोदी को अपने मंत्रियों पर लगाम लगानी चाहिए।

90 फीसदी अल्पसंख्यक पहले हिंदू थे। उच्च वर्ग के शोषण से दलित समीक्षा कर खत्म करने की साजिश, मोदी सरकार में दलितों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न हो रहा है। उच्च वर्ग के शोषण की वजह से इन दलितों ने धर्म परिवर्तन किया।

मायावती ने केंद्र सरकार के साथ ही यूपी में सपा सरकार पर भी हमला बोला। मायावती ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश सरकार लूट-खसोट में लगी हुई है। हाल ही में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनके मंत्री पैसा खा रहे हैं।

'मैं सत्ता में आई तो बहुत लोगों को भेजूंगी जेल'

mayawati speaks against women entry in shani shignapur

मायावती ने यूपी में अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्‍था में सपा सरकार का हाल बुरा रहा है। अब सपा को भी लगता है दोबारा नहीं आ पाएंगे। इसलिए सत्ता में मंत्री लूट घसोट में लगे हैं। मुलायम ने भी यही मान लिया है।

मुलायम खुद ही मानते हैं कि सपा सरकार फेल हो रही है। यूपी में सपा और केंद्र की बीजेपी सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को धार्मिक रूप दे सकते हैं। कांग्रेस को भी लपेटते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस भी यहां नाटकबाजी कर रही है और राहुल को दलित के घर खाना खिलवाकर नाटकबाजी कर रही है।

मायावती ने प्रदेश की जनता और बसपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सपा, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों से सावधान रहें तभी बसपा उत्‍तर प्रदेश में सत्ता में  आएगी। मायावती ने यह भी कहा कि सत्‍ता में आते ही खुले आम घूम रहे बदमाशों को जेल में भेज दूंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed