{"_id":"5befadb5bdec22697879cd52","slug":"mayawati-says-we-will-not-form-an-alliance-with-bjp-or-congress-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया बोलीं- भाजपा-कांग्रेस में एक सांपनाथ, तो दूसरा नागनाथ, छत्तीसगढ़ में दोनों से कोई गठबंधन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया बोलीं- भाजपा-कांग्रेस में एक सांपनाथ, तो दूसरा नागनाथ, छत्तीसगढ़ में दोनों से कोई गठबंधन नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:27 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी का भाजपा या कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के लिए कोई गठबंधन नहीं होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक सांपनाथ है और दूसरा नागनाथ। लिहाजा उनकी पार्टी चुनाव नतीजे पक्ष में न आने पर विपक्ष में बैठना पसंद करेगी।
बसपा सुप्रीमो ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अजीत जोगी की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है और उन्हें पूरा भरोसा है कि उनके गठबंधन को बहुमत मिलेगा। एक टीवी चैनल पर वार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर खूब हमले किए।
विज्ञापन
कहा कि ये दोनों पार्टियां दलित, गरीब, किसान और कमजोर वर्ग की विरोधी हैं। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के साथ गठबंधन न करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में वह पहले ही बता चुकीं हैं।
विज्ञापन