फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says president rule should be imposed in Rajasthan.

Mayawati: दलित छात्र की हत्या पर मायावती आक्रोशित, कहा- राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए

Sun, 14 Aug 2022 03:10 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Aug 2022 03:10 PM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि राजस्थान में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। वहां की सरकार दलितों, आदिवासियों और उपेक्षितों के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
Mayawati says president rule should be imposed in Rajasthan.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने राजस्थान में एक दलित छात्र की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में नाराजगी जताते हुए कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार दलितों, आदिवासियों व उपेक्षितों के सम्मान की रक्षा नहीं कर पा रही है इसलिए वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

विज्ञापन

राजस्थान के जालौर जिले के सुराणा में प्राइवेट स्कूल के नौ साल के दलित छात्र द्वारा प्यास लगने पर मटके से पानी पीने पर सवर्ण जाति के जातिवादी सोच के शिक्षक ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि कल उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना की जितनी निन्दा व भर्त्सना की जाए उतनी कम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजस्थान में आए दिन ऐसी जातिवादी दर्दनाक घटनाएं होती रहती हैं। इससे स्पष्ट है कि कांग्रेस की सरकार वहां खासकर दलितों, आदिवासियों व उपेक्षितों आदि के जान व इज्जत-आबरू की सुरक्षा करने में नाकाम है। अतः इस सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाये तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed