फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says news of my retirement is baseless.

Mayawati Birthday: मायावती बोलीं, मेरे संन्यास लेने की खबरें फर्जी... आकाश को उत्तराधिकारी बनाने पर दिया बयान

Mon, 15 Jan 2024 03:52 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jan 2024 03:52 PM IST
सार

मायावती ने कहा कि मेरे राजनीति से संन्यास लेने की खबरें आधारहीन हैं। मैं अपनी अंतिम सांस तक पार्टी को मजबूत करने का काम करती रहूंगी।

विज्ञापन
Mayawati says news of my retirement is baseless.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि मेरी राजनीति से संन्यास लेने की खबरें फर्जी हैं। मैं अपनी अंतिम सांस तक बसपा को मजबूत करती रहूंगी। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद को उत्तराधिकारी बनाए जाने के बाद से ही इस तरह की खबरें चलाई जा रही हैं जिनका कोई आधार नहीं है। मैं बसपा को मजबूत करने का काम करती रहूंगी। वह अपने जन्मदिन पर बसपा को संबोधित कर रही थीं।

विज्ञापन


वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल होने की खबरों पर भी उन्होंने अपनी स्थिति साफ कर दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा किसी से गठबंधन नहीं करेगी। चुनाव के बाद उचित भागीदारी मिलने पर समर्थन दिया जा सकता है लेकिन यह समर्थन मुफ्त में नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: राम मंदिर में बम की सूचना से मचा हड़कंप, नाबालिग ने 112 डायल कर कहा, राम जन्मभूमि में बम है
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती का बड़ा एलान, अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन


अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मायावती ने कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है। उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा।

उन्होंने कहा कि ईवीएम में धांधली की खबरें मिल रही हैं। विदेशों की तरह यहां भी यह व्यवस्था खत्म हो सकती है। इसमें बदलाव भी हो सकता है तब बसपा का वोट प्रतिशत भी बढ़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed