फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mayawati says key for ruling party found by hard work

‘सत्ता की मास्टर चाबी’ के लिए माया ने दिया मंत्र

Sun, 16 Mar 2014 12:44 AM IST
mayawati says key for ruling party found by hard work
mayawati says key for ruling party found by hard work Updated Sun, 16 Mar 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
mayawati says key for ruling party found by hard work

बसपा संस्थापक कांशीराम का 80वां जन्मदिन पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों से अपील की है कि ‘सत्ता की मास्टर चाबी’ हासिल करने के लिए वे कांशीराम के बताए रास्ते पर चलें और त्याग व संघर्ष जारी रखें।

उन्होंने इस मौके पर प्रदेश सरकार पर दुर्भावनाग्रस्त होकर काम करने का आरोप लगाते हुए  हमला बोला। बसपा सुप्रीमो इस समय दिल्ली में हैं।

वहां लोकसभा चुनाव की तैयारी में अलग-अलग राज्यों के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ बैठकों में व्यस्त हैं उनसे बेहतर काम करने की अपील की।

मायावती ने शनिवार को दिल्ली में गुरुद्वारा रकाबगंज रोड स्थित बहुजन प्रेरणा केंद्र पहुंचकर कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने बसपा संस्थापक के सामाजिक परिवर्तन के योगदान और उनके सम्मान में बसपा सरकार द्वारा कराए गए कार्यों की चर्चा की।

कांशीराम की स्मृति में स्थापित स्मारकों, पार्कों, प्रेरणा केंद्रों, शैक्षिक संस्थानों के अलावा उनके नाम से स्थापित जिले व पुरस्कारों का हवाला देते हुए कहा कि अब सपा सरकार इनका नाम बदलकर दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई पर उतर आई है।
विज्ञापन


मायावती ने कांशीराम जयंती व परिनिर्वाण दिवस पर होने वाले अवकाश को समाप्त करने के लिए भी सपा सरकार पर निशाना साधा।  कहा कि वह कांशीराम के अधूरे मिशन को पूरा करने के लिए कृतसंकल्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर, राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री आरके चौधरी व नकुल दूबे आदि ने पहुंचकर कांशीराम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

पार्टी ने चुनाव की वजह से राजधानी में किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed