{"_id":"5c8a9752bdec22142e749cfb","slug":"mayawati-says-in-up-uttrakhand-and-mp-alliance-is-better-option","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मायावती बोलीं- भाजपा की हालत खराब है, केंद्र की सत्ता जाने का सताने लगा है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती बोलीं- भाजपा की हालत खराब है, केंद्र की सत्ता जाने का सताने लगा है डर
Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
Mayawati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रेदश में बसपा-सपा काफी बेहतर विकल्प बनकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देशभर में खासकर यूपी में बीजेपी की हालत काफी खराब है, उसे केंद्र की सत्ता जाने का डर सताने लगा है। इस सरकार को जनता अब दूर से ही राम-राम कह रही है।
मायावती बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में प्रदेश व मंडल स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारियों व जिम्मेदार लोगों को संबोधित कर रही थीं। यहां उन्होंने लोकसभा आमचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों व अन्य जरूरी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। मायावती ने कहा कि प्रत्याशियों व साझा रैलियों का एलान जल्द किया जाएगा। वह सपा मुखिया अखिलेश यादव से बात कर चुनावी रणनीति को गति देने का काम करेंगी।
बसपा सुप्रीमो ने तीन मार्च की बैठक में दिए गए निर्देशों पर अमल की समीक्षा की। कहा कि बसपा व सपा नेतृत्व की अपील का आम लोगों पर अच्छा प्रभाव पड़ा है तथा गठबंधन की तीनों पार्टियों के समर्थक आपसी गिले-शिकवे भुलाकर भाजपा को हराने के लिए काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने एक बार फिर भाजपा से सावधान रहने का निर्देश दिया। कहा कि भाजपा साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडों का इस्तेमाल कर चुनाव जीतने में विश्वास रखती है। इसके लिए ईवीएम पर खास ध्यान रखने की भी जरूरत है।

कांशीराम व आंबेडकर की जयंती सादगी से मनाने का निर्देश
बसपा अध्यक्ष ने पार्टी संस्थापक कांशीराम व डॉ. आंबेडकर की जयंती आचार संहिता का सम्मान करते हुए शालीनता व सादगी से मनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा-सपा व रालोद गठबंधन की अधिकाधिक सीटें जिताएं ताकि दोनों महापुरुषों के सपने को साकार करने में मदद मिल सके।
बसपा 15 मार्च को कांशीराम व 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ मनाती आई है। उन्होंने कहाकि जयंती के दिन कोई ऐसा काम नहीं करना है जिससे चुनाव आचार संहिता का कोई उल्लंघन हो।
बसपा 15 मार्च को कांशीराम व 14 अप्रैल को डॉ. आंबेडकर की जयंती हर वर्ष पूरे उत्साह के साथ मनाती आई है। उन्होंने कहाकि जयंती के दिन कोई ऐसा काम नहीं करना है जिससे चुनाव आचार संहिता का कोई उल्लंघन हो।