मायावती ने वैक्सीन बनाने के लिए वैज्ञानिकों को दी बधाई, कहा- मुफ्त में हो टीकाकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने केन्द्र सरकार से देश के सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ सर्वसमाज के अति-गरीबों के लिए भी इस टीके की मुफ्त व्यवस्था की मांग की है।
अति-घातक कोरोनावायरस महामारी को लेकर आए स्वदेशी वैक्सीन (टीके) का स्वागत व वैज्ञानिकों को बहुत-बहुत बधाई। साथ ही, केन्द्र सरकार से विशेष अनुरोध भी है कि देश में सभी स्वास्थ्यकर्मियों के साथ-साथ सर्वसमाज के अति-गरीबों को भी इस टीके की मुफ्त व्यवस्था की जाए तो यह उचित होगा।
— Mayawati (@Mayawati) January 3, 2021विज्ञापन
बता दें कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए शनिवार को ड्राई रन शुरू किया गया। जिसके लिए लखनऊ के छह संस्थानों में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। वहीं, पांच जनवरी से प्रदेश के सभी 75 जिलों के छह-छह स्थानों पर ड्राई रन किया जाएगा। इन 6 स्थानों में से 3 शहरी और 3 स्थान ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।
कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विकास किया जा रहा है
प्रदेश में टीकाकरण के लिए कोल्ड चेन और भंडारण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। वैक्सीन रखने वाले स्थानों पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। शनिवार को लखनऊ में केजीएमयू, लोहिया संस्थान, एसजीपीजीआई, सीएचसी माल, मलिहाबाद और सहारा हॉस्पिटल ड्राई रन किया गया। इसमें कोविड-19 टीकाकरण के लिए तय प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया गया।
कोविड वैक्सीन जल्द ही प्रदेश में आने वाली है। इसे चरणबद्ध तरीके से लगाना है, इसलिए पूरी तैयारियों को पहले से ड्राई रन के माध्यम से जांचा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने को-विन पोर्टल पर डाटा की जांच, मरीज के पंजीकरण और टीकाकरण करने का ड्राई रन 21 से 24 दिसंबर तक किया था। भारत में कोरोना के इलाज के लिए पहला स्वदेशी टीका कोवाक्सिन मिल गया है।