{"_id":"5aec86904f1c1bb56a8b7b57","slug":"mayawati-says-cm-yogi-is-doing-politics-only-for-wining-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तूफान से मची तबाही पर अब मायावती ने सीएम योगी को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तूफान से मची तबाही पर अब मायावती ने सीएम योगी को घेरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 May 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : SELF
बसपा सुप्रीमो मायावती ने केंद्र की मोदी सरकार पर केवल चुनावी स्वार्थ की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आंधी-तूफान की व्यापक तबाही में भी गंभीर उदासीनता व घोर लापरवाही बरत रहे हैं।
विज्ञापन
मायावती ने एक बयान में कहा है कि केंद्र में जिस तरह की संकीर्ण सोच वाली सरकार है, उससे व्यापक जनहित व देशहित की उम्मीद नहीं की जा सकती। देश के तमाम हिस्सों में जबर्दस्त आंधी और तूफान से प्रभावित हजारों परिवारों की सुध लेकर राहत पहुंचाने की बजाए प्रधानमंत्री और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी दौरों में ही व्यस्त हैं।
विज्ञापन
इनकी राजनीति का खास मकसद हर हाल में चुनाव जीतना रह गया है। मायावती ने मोदी सरकार पर एससी-एसटी एक्ट को लगभग निष्क्रिय बनाने और दलित वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन में आरक्षण को लेकर अब तक नकारात्मक रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Trending Videos
पासवान दलित विरोधी मंत्री
मायावती ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के आरोपों पर पलटवार किया है। मायावती ने कहा है कि एनडीए की मंत्री गुलाम मानसिकता में जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात किसी के गले नहीं उतरने वाली है कि एससी-एसटी कानून बसपा की सरकार में कमजोर हुआ। पूर्व सीएम ने कहा कि पासवान जैसे मंत्रियों की भूमिका दलित विरोधी बनी हुई है।