Agneepath Yojna: मायावती बोलीं- नोटबंदी व लॉकडाउन की तरह अग्निपथ योजना भी जनता पर थोप रही सरकार
मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार नोटबंदी व लॉकडाउन की तरह ही अग्निपथ योजना भी आपाधापी में थोप रही है जिससे युवा आक्रोशित हैं। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार नोटबंदी और लॉकडाउन की तरह ही अग्निपथ योजना को अचानक और आपाधापी में थोप रही है जिससे कि युवा आक्रोशित हैं। उन्होंने सरकार से अपील की है कि सरकार उनके परिजनों के बारे में भी सोंचे।
मायावती ने ट्वीट कर कहा कि केन्द्र की अग्निपथ नई सैन्य भर्ती स्कीम देश की सुरक्षा व फौजी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान से जुड़ी होने के बावजूद भाजपा नेतागण जिस प्रकार से अनाप-शनाप व अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं वह घोर अनुचित है। जनता में भ्रम व सेना के लिए मुश्किलें पैदा करने वाली संकीर्ण राजनीति तुरंत बंद हो।
आगे उन्होंने कहा कि देश को अचंभित करने वाली नई अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना, सरकार द्वारा नोटबन्दी व लॉकडाउन तालाबन्दी आदि की तरह ही अचानक व काफी आपाधापी में थोपी जा रही है, जिससे प्रभावित होने वाले करोड़ों युवा व उनके परिवार वालों में खासा आक्रोश है। सरकार इनके प्रति भी अहंकारी रवैये से बचे।
1. केन्द्र की अग्निपथ नई सैन्य भर्ती स्कीम देश की सुरक्षा व फौजी के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान से जुडी होने के बावजूद भाजपा नेतागण जिस प्रकार से अनाप-शनाप व अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं वह घोर अनुचित। जनता में भ्रम व सेना के लिए मुश्किलें पैदा करने वाली संकीर्ण राजनीति तुरन्त बंद हों।
— Mayawati (@Mayawati) June 20, 2022
2. देश को अचंभित करने वाली नई ’अग्निपथ’ सैन्य भर्ती योजना, सरकार द्वारा नोटबन्दी व तालाबन्दी आदि की तरह ही, अचानक व काफी आपाधापी में थोपी जा रही है, जिससे प्रभावित होने वाले करोड़ों युवा व उनके परिवार वालों में खासा आक्रोश है। सरकार इनके प्रति भी अहंकारी रवैये से बचे।
— Mayawati (@Mayawati) June 20, 2022
अग्निपथ योजना के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है।