{"_id":"6742ec0766a64573fe061e9b","slug":"mayawati-says-bsp-will-not-fight-any-by-election-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: करारी हार के बाद मायावती का बड़ा एलान, कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, अखिलेश बोले... अब होने भी नहीं हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: करारी हार के बाद मायावती का बड़ा एलान, कोई उपचुनाव नहीं लड़ेगी बसपा, अखिलेश बोले... अब होने भी नहीं हैं
Sun, 24 Nov 2024 02:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Nov 2024 02:53 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एलान किया है कि जब तक फर्जी मतदान रोकने के लिए चुनाव आयोग कोई सख्त कदम नहीं उठाता है तब तक बसपा कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ेगी।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने अब कोई भी उपचुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि जब तक चुनाव आयोग फर्जी मतदान रोकने के लिए कोई सख्त निर्णय नहीं उठाता है तब तक बसपा किसी भी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले बैलेट से फर्जी मतदान होते थे अब यह ईवीएम से भी होने लगा है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया है कि सिर्फ उपचुनाव ही नहीं लड़ेंगे। बाकी चुनाव में भाग लेंगे। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती के इस बयान पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब यूपी में उपचुनाव होने भी नहीं हैं। हालांकि, अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर कोर्ट का फैसला होने के बाद उपचुनाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
#WATCH | Lucknow | BSP chief Mayawati says, "A common discussion has been taken over the votes cast in the by-elections held on 9 assembly seats in UP and the results that came out yesterday. Our party has decided that until the Election Commission of the country takes strict… pic.twitter.com/ia9H6YaySW
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 24, 2024
उन्होंने कहा कि फर्जी मतदान लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। पहले लोकसभा, फिर राज्यों के विधानसभा और अब उपचुनाव में भी ये काम खुलकर किया जा रहा है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में भी इसे लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं जो कि देश के लिए खतरे की घंटी है। ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी ने निर्णय लिया है कि जब तक इसे रोकने के लिए चुनाव आयोग कोई सख्त निर्णय नहीं लेता है तब तक बसपा किसी उपचुनाव में भाग नहीं लेगी।