फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says BJP should take resignation from his minister in Lakhimpur violence case.

लखीमपुर हिंसा: मायावती बोलीं, पीड़ित किसानों को न्याय के लिए अपने मंत्री से इस्तीफा ले भाजपा

Sun, 10 Oct 2021 11:37 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 10 Oct 2021 11:37 AM IST
सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि किसानों को न्याय मिलने के लिए जरूरी है कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी से भाजपा इस्तीफा ले और मामले की निष्पक्ष जांच कराए।

विज्ञापन
Mayawati says BJP should take resignation from his minister in Lakhimpur violence case.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी के जघन्य काण्ड में केन्द्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े करता है। ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। बसपा की यह मांग है।

विज्ञापन




इसके पहले, तिकुनिया हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र शनिवार को 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को पेश न होने के बाद दूसरा नोटिस चस्पा कर शनिवार सुबह 11:00 बजे उसे बुलाया गया था। तय समय से लगभग 20 मिनट पहले ही आशीष मिश्र वहां पहुंचा।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद रात करीब 11 बजे उसकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद अपराध शाखा के दफ्तर में ही लगभग एक घंटे तक मेडिकल जांच करने के बाद रात 12 बजे के बाद सीजेएम दीक्षा भारती की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं पुलिस कस्टडी मांगे जाने की अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। वहीं, मामले में आरोपी आशीष मिश्र के पिता अजय मिश्र अभी भी अपने पद पर बने हुए हैं। मांग की जा रही है कि निष्पक्ष जांच के लिए भाजपा उन्हें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के पद से बर्खास्त करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान में दलित की हत्या पर कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों

इसके अलावा, मायावती ने कहा कि राजस्थान के हनुमानगढ़ में दलित की पीट-पीट कर की गई हत्या अति-दुःखद व निन्दनीय है लेकिन कांग्रेस हाईकमान चुप क्यों है? क्या छत्तीसगढ़ व पंजाब के सीएम वहां जाकर पीड़ित परिवार को 50-50 लाख रुपये की मदद देंगे? बसपा जवाब चाहती है वरना दलितों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बन्द करें।

उन्होंने कहा कि यूपी के लखीमपुर खीरी के जघन्य काण्ड में केन्द्रीय मंत्री के बेटे का नाम सुर्खियों में आना यह भाजपा सरकार की कार्यशैली पर अनेकों सवाल खड़े करता है। ऐसे में भाजपा अपने मंत्री से खुद ही इस्तीफा ले तभी वहां पीड़ित किसानों को कुछ न्याय की उम्मीद हो सकती है। बसपा की यह मांग है।

जम्मू व कश्मीर में आए दिन हो रही हिंसा पर मायावती ने कहा कि वहां आतंकियों द्वारा की जा रही निर्दोष लोगों की हत्या अति-दुःखद व शर्मनाक है। केन्द्र सरकार सख्त कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed