फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says, BJP is misusing government machinery

संविधान नष्ट करने की साजिश कर रही भाजपा : मायावती

Thu, 17 May 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 17 May 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Mayawati says, BJP is misusing government machinery
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनने के बाद विपक्षियों का हमला तेज हो गया है। राहुल गांधी द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हत्या का आरोपी बताने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।
विज्ञापन


मायावती ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि ये सब बाबा साहेब आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान को नष्ट करने की साजिश हो रही है। भाजपा जब से सत्ता में आई है तब से सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। यही लोकतंत्र पर हमला है।
विज्ञापन


बता दें कि बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तल चली सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस-जेडीएस की भाजपा विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा के शपथ ग्रहण समारोह पर रोक लगाने की मांग को इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस और जदएस के नेताओं ने विधानसभा में विरोध-प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रायपुर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस देश की हर संस्थान में अपना रास्ता बना रही है। ऐसा पाकिस्तान या तानाशाही में होता है। उन्होंने कहा कि 'भाजपा कर्नाटक में सरकार बनाने को लेकर तर्कहीन आग्रह कर रही है जबकि उसके पास पर्याप्त संख्या मौजूद नहीं है, यह हमारे संविधान का मजाक बनाना है। आज सुबह जहां भाजपा अपनी खोखली जीत का जश्न मना रही है वहीं भारत लोकतंत्र की हार का शोक मनाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed