{"_id":"5c13f122bdec225b5a532b42","slug":"mayawati-says-bjp-and-congress-are-same-in-defense-deals","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा सौंदों में बीजेपी व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा सौंदों में बीजेपी व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे : मायावती
Fri, 14 Dec 2018 11:36 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मायावती
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि राफेल विमान सौदे के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से केंद्र सरकार को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। लेकिन देश की रक्षा खरीद के संबंध में आम लोगों की धारणाओं व आशंकाओं के समाधान के लिए सरकार के स्तर पर आधारभूत सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन
मायावती ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि रक्षा खरीद सौदों में अब तक ज्यादातर समय केंद्र में रही कांग्रेस व बीजेपी दोनों पर ही भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। इन मामलों में दोनों ही पार्टियों को लोग एक ही थैली के चट्टे-बट्टे मानते हैं। कांग्रेस ने बोफोर्स का आरोप झेला तो बीजेपी ने राफेल का।
विज्ञापन
मायावती ने कहा कि देश के व्यापक हित में केंद्र सरकार को अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ-साथ प्रमुख विपक्षी पार्टियों को विश्वास में लेकर सैन्य व अन्य रक्षा सौदों की खरीद के संबंध में एक दीर्घकालीन व पारदर्शी नीति बनानी चाहिए। इससे बोफोर्स व राफेल जैसे आरोपों-प्रत्यारोपों से बचने के साथ ही पार्टी व देश की छवि धूमिल होने व कोर्ट-कचहरी का चक्कर झेलने से भी बचा जा सकेगा।
विज्ञापन