{"_id":"57d05c1d4f1c1b25563191f6","slug":"mayawati-says-azam-khan-should-apologise-for-his-remark-for-dr-ambedkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर के लिए गलत बयानबाजी पर माफी मांगे आजम खां: मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर के लिए गलत बयानबाजी पर माफी मांगे आजम खां: मायावती
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती ने संसदीय कार्य मंत्री आजम खां के डॉ. अंबेडकर के संबंध में दिए गए विवादित बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आजम से अपने बयान पर माफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन
मायावती ने एक बयान जारी कर कहा, आजम अगर डॉ. अंबेडकर को सम्मान नहीं दे सकते हैं तो कम से कम गलतबयानी कर उनका अपमान न करें।
आजम का विवादित बयान वास्तव में सपा सरकार की जातिवादी नीति के तहत किसी चुनावी रणनीति का हिस्सा है तो यह अलग बात है। अन्यथा उन्हें सच्चे दिल से माफी मांग लेनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, सर्व समाज के लोग जाति, धर्म व दलगत राजनीति से ऊपर उठकर डॉ. अंबेडकर का सम्मान करते हैं और उनके बारे में कोई भी कुछ कहने से पहले दस दफा सोचता है।
विज्ञापन
लोग उम्मीद करते हैं कि आजम भी अंबेडकर को आगे रखकर कोई राजनीति करने की कोशिश नहीं करेंगे।