{"_id":"61c42eb163e6c808381ccd69","slug":"mayawati-says-a-high-level-probe-should-be-conducted-in-ayodhya-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मायावती बोलीं- अयोध्या में नेताओं और अफसरों के जमीन खरीदने के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मायावती बोलीं- अयोध्या में नेताओं और अफसरों के जमीन खरीदने के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो
Thu, 23 Dec 2021 01:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:39 PM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अयोध्या में जमीन खरीद घोटाले की जांच उच्च स्तरीय कमेटी से करवाई जानी चाहिए। यह एक बेहद गंभीर मसला है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा होने से पहले ही जिस तरह से नेताओं और अफसरों ने ताबड़तोड़ जमीनें खरीदी हैं उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और ऐसी खरीद-फरोख्त को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसकी जांच एक उच्चस्तरीय कमेटी से करवाई जानी चाहिए। बेहतर होगा कि सुप्रीम कोर्ट मामले में हस्तक्षेप करे। केंद्र सरकार राज्य को निर्देश दे कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जाए।
विज्ञापन
मायावती ने लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में मीडिया को करते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार होती है तो भाजपा उस पर फोन टैपिंग का आरोप लगाती है और अब भाजपा की सरकार है तो कांग्रेस उस पर फोन टैपिंग का आरोप लगा रही है। मामले में कहां तक सच्चाई है यह तो नहीं बताया जा सकता लेकिन यदि यह आम चर्चा हो गई है तो इस बात में दम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि निर्वाचन सूचियों को आधार कार्ड से जोड़ने के मामले पर बसपा का यही मत है कि पहले इस प्रकरण पर राज्यसभा और लोकसभा में खुली बहस होनी चाहिए साथ ही उन्होंने मांग की कि 2 अप्रैल 2018 को दलित युवाओं पर दर्ज हुए मुकदमे वापस होने चाहिए।
विज्ञापन
मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने सभी मुख्य जोनल इंचार्ज एवं जिला अध्यक्षों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इन सभी को अपने अपने क्षेत्रों में जाकर काम करना है और बूथ मैनेजमेंट के लिए केवल एक सप्ताह का समय दिया गया है।
मायावती ने कहा कि अब जनता भाजपा और सपा के बहकावे में आने वाली नहीं है। खासतौर से भाजपा ने जिस तरह से ताबड़तोड़ शिलान्यास और अधबने कामों के उद्घाटन किए हैं उससे उनकी बौखलाहट साफ नजर आ रही है। बसपा ने अपने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा है कि सब को अलर्ट किया जाए कि भाजपा और सपा इस चुनाव को पूरी तरह से हिंदू-मुस्लिम रंग देने के चक्कर में हैं जनता को इससे सावधान करना है।