{"_id":"64df1e083f41b9aaf9027a93","slug":"mayawati-said-it-is-wrong-to-advocate-a-new-constitution-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती बोलीं: आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन पर कार्रवाई करे केंद्र सरकार, गलत है नए संविधान की बात करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती बोलीं: आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन पर कार्रवाई करे केंद्र सरकार, गलत है नए संविधान की बात करना
Fri, 18 Aug 2023 01:27 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:27 PM IST
सार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय द्वारा अपने लेख में देश में नए संविधान की वकालत करना उनके अधिकार क्षेत्र का खुला उल्लंघन है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन बिबेक देबरॉय द्वारा अपने लेख में देश में नए संविधान की वकालत करना उनके अधिकार क्षेत्र का खुला उल्लंघन है। इसका केन्द्र सरकार को तुरन्त संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आगे कोई ऐसी अनर्गल बात करने का दुस्साहस न कर सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश का संविधान इसकी 140 करोड़ गरीब, पिछड़ी व उपेक्षित जनता के लिए मानवतावादी एवं समतामूलक होने की गारण्टी है। यह स्वार्थी, संकीर्ण, जातिवादी तत्वों को पसंद नहीं है। वे इसको जनविरोधी व धन्नासेठ-समर्थक के रूप में बदलने की बात करते हैं, जिसका विरोध करना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन